पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- डीडीहाट। नगर के ओगला में सात दिवसीय आवासीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. प्रेमलता कुमारी ने दीप जलाकर किया। सहायक प्रो. डॉ. दिनेश कोहली ने बताया सात दिवसीय आवासीय शिविर के दौरान ओगला में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शैक्षिक गतिविधिया, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम व डिजिटल साक्षरता से संबंधित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम वासियों के बीच सेवा भावना का विस्तार, जन-जागरूकता का प्रसार व सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.