पूर्णिया, फरवरी 7 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय जानकीनगर से लापता आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ कुमार की बरामदगी को लेकर पुलिस और परिजन सक्रिय हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में छात्र को विद्यालय की दीवार कूदकर बाहर जाते देखा गया है। वहीं मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके जालंधर में अपनी मौसी के पास होने की जानकारी मिली है। जालंधर में छात्र के होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए विद्यालय के शिक्षक, माता-पिता और जानकीनगर थाना की पुलिस टीम ट्रेन से जालंधर के लिए रवाना हो गई है। बरामदगी के बाद छात्र को जानकीनगर थाना लाया जाएगा और बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हालांकि छात्र जालंधर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इस मामले मे...