घाटशिला, फरवरी 8 -- पोटका। ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय सबरनगर (खड़ियादुमा) में कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों का नामांकन अभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशिकांत पाठक ने कहा कि नामांकन के लिए आवेदन पत्र स्कूल में समय 10 बजे पूर्वाह्न से अपराह्न 3 बजे तक वितरण किया जा रहा है। 25 फरवरी तक आवेदन जमा लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। आवेदन पत्र जमा होने के उपरांत 10 मार्च को मौखिक परीक्षा निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड सभी का छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो देना अनिवार्य है। छात्रों को नामांकन के उपरांत पूर्णतः आवासीय सुविधा, स्कूल ड्रेस, कॉपी-किताब इत्यादि सुविधा नि:शुल्क दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.