मुरादाबाद, मार्च 25 -- अटल श्रमिक आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार ज्यादा कठिन साबित हुई परीक्षा में 280 श्रमिक बच्चे आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए क्वालीफाई हो गए। अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार महतो ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा 6 और 9 दोनों ही कक्षाओं में 140-140 बच्चे प्रवेश के लिए चुने गए हैं। इस बार कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 1100 बच्चों ने और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए छह बच्चों ने आवेदन किया था दोनों ही कक्षा में पिछले साल की तुलना में दोगुनी संख्या में बच्चों ने आवेदन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.