पाकुड़, मार्च 25 -- पाकुड़िया। एसं एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मंगलवार को प्रखंड के सालगापाड़ा गांव स्थित संत मेरी आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इस दौरान मौजूद चिकित्सक डॉ. मंजर आलम एवं चिकित्सक डॉ. गंगा शंकर साह ने लगभग 100 बच्चों की एनीमिया स्क्रीनिंग की तथा बच्चों के एनीमिक पाए जाने पर उन्हें मुफ्त दवा दिया गया। साथ ही वहां मौजूद वार्डेन को उनके खान पान पर विशेष ध्यान देते हुए हरी सब्जी, दूध, गाजर पालक सहित अन्य सब्जियों के सेवन का निर्देश दिया। मौके पर प्रभात दास, नित्य कुमार पाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.