पूर्णिया, फरवरी 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 720 बेड आवासन वाले अनुसूचित जनजाति विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने रैयतों से कई चरणों में बातचीत कर फसल मुआवजा दिलाया। प्रस्तावित जमीन पर निर्माण कार्य पर लोगों द्वारा लगाई जा रही आपत्ति का निपटारा कर निर्माण कार्य को आरंभ कर दिया गया। सोमवार को अंचल अधिकारी कि मौजूदगी में स्थानीय किसान, मुखिया, पंचायत सचिव से अंतिम दौर की वार्ता कर ली गई। इससे पूर्व एसडीओ एसडीओ ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत पंचायत होने वाले कार्यो का निरीक्षण भी किया जिसके तहत राजघाट गरैल पंचायत के पंचायत भवन में मौजूद कर्मी से पूछताछ की। उन्होंने जन शिकायत में आने वाले आवेदन को संधारित करने वाले पंजी, निष्पादन पंजी के साथ-साथ सभी तरह के दस्तावेज का अवलोकन क...