नैनीताल, फरवरी 24 -- भीमताल। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को भवन मानचित्रों के निस्तारण को कैंप लगाया गया। जिसमें 85 आवासीय भवन मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। जिसमें चार व्यावसायिक भवन, इसके अलावा 21 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुए मानचित्र निर्गत किए। क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में 23 भवन मानचित्रों की स्वीकृति की गई। 14 भवन मानचित्रों में डिजिटल सिग्नेचर जारी करते हुए मानचित्र निर्गत किए गए। इस दौरान डीडीए सचिव विजय नाथ शुक्ल समेत जल संस्थान, राजस्व विभाग, टाउन प्लानिंग, सहायक भू-वैज्ञानिक, ऊर्जा निगम, लोनिवि, अग्नि शमन विभाग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...