अयोध्या, जनवरी 27 -- जाना बाजार, संवाददाता। 26 जनवरी की रात में आवासीय प्लाट के अंदर घुसकर निर्मित आफिस सहित बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से ढहाये जाने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप है कि जमकर तोड़फोड़ करते हुए नल पंपिंग सेट, कुर्सी मेज, टीन चद्दर आदि सामानो को रौंद डाला गया। जानकारी होते ही पहुंचकर मालकिन के घर वालो के पूछने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाने पर की है। तहरीर मिलते ही हैदरगंज पुलिस कार्यवाही में जुट गई। घटना की तहरीर राजनारायण चौबे ने थाने में दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय ने बताया की आवासीय प्लाट में तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। अब स्वय भयभीत पीडित तोडफोड के मलवे को हटाने और बचे हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.