पटना, दिसम्बर 16 -- ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मृत, सेवानिवृत्त और सेवा छोड़ चुके शिक्षकों की जानकारी अपडेट नहीं है। इससे आवासीय प्रशिक्षण के लिए वैसे शिक्षकों को भी टैग कर दिया जा रहा है जिनकी मृत्यु हो गई, सेवानिवृत्त हो गए हैं या जो सेवा में नहीं हैं। गलत टैगिंग होने से हर महीने आवासीय प्रशिक्षण के लिए लगभग 10 हजार से अधिक सीटें खाली रह रही हैं। इससे आवासीय प्रशिक्षण का हर महीने का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है। दरअसल राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके व्यावसायिक विकास के लिए संचालित है। प्रशिक्षण राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सहित सभी सरकारी अध्यापक प्रशिक्षण (टीईआई) में संचालित है। हर शिक्षक को साल में एक बार आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। लेकिन प्रशिक्षण के ल...