सिमडेगा, जनवरी 8 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी ने अपने आवासीय परिसर में सब्जी और फूलों की खेती कर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते जा रहे हैं। उन्होंने अपने आवास के सीमित भूखंड में आलू, टमाटर, गाजर, पालक, धनिया, प्याज सहित कई प्रकार की सब्जियों की खेती कर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों में भी सफल खेती संभव है। बीडीओ के द्वारा की जा रही खेती से उनका आवासीय परिसर हरा-भरा और आकर्षक दिखाई दे रहा है। सब्जियों के साथ-साथ वे विभिन्न किस्म के फूलों की भी खेती कर रहे हैं,जिससे परिसर की सुंदरता और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि काफी व्यस्तताओं के बावजूद जब भी उन्हें समय मिलता है,वे खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि खेती उनके लिए केवल शौक ही नहीं,बल्कि मानसिक सुकून और शारीरिक व्यायाम का भी माध्यम है। उन्ह...