गोपालगंज, नवम्बर 30 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिले के फुलवरिया थाने के भरपुरवा गांव में रविवार की दोपहर एक झोपड़ीनुमा आवासीय घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर जलकर राख हो गए। वहीं इस घटना में दो बकरी के बच्चे की जलकर मौत हो गई। पीड़ित इसी गांव के विनय साह ने बताया कि वह अपने झोपड़ीनुमा घर में गुमटी रख कर छोटी दुकान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी के पीछे से आग की लपटें उठने लगीं। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना फुलवरिया थाने में तैनात अग्निशमन विभाग की टीम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के विकाश कुमार व नीतीश कुमार ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में झोपड़ी में रखी छोटी गुमटी भी जलकर राख हो गई। झ...