मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने अलग-अलग वार्डों में अभियान चलाकर 22 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की। पकड़े गए आवारा कुत्तों में फीमेल डॉग की संख्या 6 है। सभी को मैनाठेर में बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। इसके अलावा दो आवारा पशुओं को भी कान्हा गौशाला भेजा गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नगर निगम टीम द्वारा पकड़े गए आवारा पशुओं को अब जुर्माना अदा करने के बाद भी मालिकों को नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.