कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के डालूपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में आवारा मवेशियों की समस्या ने किसानों को परेशान कर रखा है। मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। वर्तमान में रबी सीजन चल रहा है और खेतों में गेहूं की हरी-भरी फसलें लहलहा रही हैं, लेकिन आवारा मवेशी रात-दिन इन फसलों को चर जाते हैं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। डालूपुर और निकटवर्ती गांवों के किसान मुख्य रूप से गेहूं, आलू और अन्य फसलों की खेती पर निर्भर हैं। यह खेती उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। मवेशियों द्वारा फसलों को बर्बाद किए जाने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तो रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। चिंतित किसानों ने बार-ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.