गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- अमेठी। शासन प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी जिले में आवारा पशुओं की संख्या में कमी होती नहीं दिख रही है। लगभग सभी गांवों में दर्जनों की संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं, जो जरा सा भी मौका मिलने पर किसानों की हरी भरी फसल को चट कर जाते हैं। किसान दिन रात जागकर खेत की रखवाली करने को मजबूर हैं। ब्लाक कर्मचारी आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या दूर करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.