मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता हरिसभा चौक के पास सड़क पर मौजूद आवारा पशुओं के जमावड़े में मेयर की गाड़ी भी फंस गई। मेयर ने अधिकारियों से पूछा- इन बेजुबानों को रोड से हटाने में क्यों विफल हैं? संबंधित खटाल वालों पर कड़ाई करें। खुले में वाहन छोड़ने से सड़क जाम लगने पर परीक्षार्थियों को परेशानी हो रही है। हादसे भी हो रहे हैं। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार ने बताया कि आवारा पशु की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। दरअसल, अंचल चार के गांधी पुस्तकालय में आयोजित 'नगर सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम के बाद शनिवार दोपहर मेयर निर्मला देवी इलाके का निरीक्षण करने निकलीं थी। इस दौरान सड़कों व पार्किंग की बेतरतीब स्थिति पर अधिकारियों को फटकार लगाई। मोतीझील से धर्मशाला चौक तक अधिकारियों के साथ मेयर ने पैदल जायजा लिया। इस दौरान मोतीझील प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.