मैनपुरी, जनवरी 9 -- बेवर। भारतीय किसान यूनियन ने आवारा पशुओं को लेकर चिंता जताई है। शुक्रवार दोपहर भाकियू के पदाधिकारियों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रभारी बीडीओ आलोक कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आवारा जानवरों को गौशाला भिजवाने की मांग की गई। इसके अलावा सड़क की मरम्मत, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की नियमित तैनाती व राशन कार्ड आदि की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए नवीगंज में प्रभारी बीडीओ के नेतृत्व में एडीओ पंचायत जयकुमार सक्सेना, सचिव योगेंद्र कर्दम ने एक दर्जन आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं पर पहुंचाया। ज्ञापन देने वालों में संतोष कुमार, नरेंद्र शास्त्री, रामनिवास पाल, गिरंद सिंह, अखिलेश सिंह, सुखवीर सिंह बाबाजी, सुभाष चंद्र, गुड्डू शाक्य, हरिश्चंद्र पाल शामि...