हरदोई, फरवरी 14 -- अतरौली। अतरौली क्षेत्र में आवारा गोवंश से तबाह हो रहे किसानों की समस्या को लेकर शनिवार को विकास खंड भरावन के गांव शिवपुरी मजरा छावन में भारतीय किसान यूनियन सर्व समाज नें एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। अन्ना पशुओं से राहत दिलाने की मांग की। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नें कहा कि ब्लाक भरावन की अधिकतर गौशालाएं सिर्फ कागज पर चल रही है। चारा, पानी और केयर टेकर का पैसा निकाल कर हड़पा जा रहा है। मौके पर गोवंश आवारा घूम रहा है। किसानों की खेतों में खड़ी रही भरी फसल चौपट कर रहा है। ग्राम पंचायत छावन, भटपुर, पिपरीनारायनपुर, श्यामदासपुर, कुरौंध सहित 50 गाँवों में छुट्टा गोवंश ने सैकड़ो बीघा फसल नष्ट कर दी है। इसको लेकर कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं आने वाली ह...