मैनपुरी, फरवरी 15 -- कस्बा नवीगंज सहित आसपास गांवो में आवारा गोवंश और नीलगायों का आतंक है। लगातार बढ़ती इनकी संख्या से किसान परेशान हैं। फसलों की सुरक्षा को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। किसान रातभर खेतों की रखवाली करते हैं फिर भी गोवंश के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने डीएम से गोवंश को गोशाला भिजवाने की मांग की है। इन दिनों अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल खड़ी हुई है। गेहूं में बाली निकल रही है। ऐसे में यदि गोवंश के झुंड जिस खेत में घुस जाते हैं वहां गेहूं खत्म ही हो जाता है। ग्राम रतनपुर, चिरावर, लक्ष्मणपुर, जोत, मनीरामपुर, जासमई, नारायणपुर, नगला कंज, देवरनिया सहित आसपास के गांवों में दर्जनों की संख्या में नीलगाय और आवारा गोवंश खेतों में घुसकर फसलें नष्ट कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए कई किसानों ने खेतों के ...