मैनपुरी, नवम्बर 28 -- मैनपुरी। आवारा गोवंश से परेशान जिले के किसानों के सामने नीलगाय भी मुश्किल पैदा कर रहे हैं। इन दिनों नीलगाय के झुंड द्वारा बर्बाद की जा रही फसलों से किसान परेशान हैं। किसान दिन रात खेतों में रखवाली कर रहे हैं। खेतों में मचान बनाकर फसलों की सुरक्षा की जा रही है। सर्दी शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसानों के सामने फसलों की सुरक्षा बड़ी चिंता बन गई है। नील गायों का झुंड कुछ घंटे में ही अगैती गेंहू, सरसों और आलू की फसल बर्बाद कर देते हैं। जिले में वैसे तो कोसमा और औंछा क्षेत्र में नीलगाय का आतंक अधिक है। इसके साथ ही भोगांव, बेवर, किशनी, कुरावली, करहल, बरनाहल, बिछवां आदि इलाकों में भी नीलगाय किसानों की परेशानी का सबब बन गए हैं। यह जंगलों में झुंड के रूप में रहते हैं और झुंड के रूप में ही किसानों की फसलों पर हमला बोलते हैं। सरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.