औरैया, दिसम्बर 8 -- आवारा गोवंश और कुत्तों से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, शहरी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में घूम रहे आवारा जानवरों को हर हाल में पकड़कर सुरक्षित स्थलों पर भेजा जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आवारा पशुओं विशेषकर गोवंश और कुत्तों को पकड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। डीएम ने निर्देश दिया कि खुले परिसरों, विद्यालयों, कार्यालयों और अन्य संस्थानों में अनिवार्य रूप से चाहरदीवारी निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र बजट...