छपरा, जनवरी 8 -- छपरा, एक संवाददाता। आवारा कुत्तों से लोग डरे-सहमे हैं। दो महीने के अंदर हजारों लोग इसके शिकार हुए हैं। हालांकि अब शहरवासियों को राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और एनिमल वेलफेयर बोर्ड के निर्देश के आलोक में नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयारी की है। शहरवासियों की शिकायत पर नगर निगम ने फिलहाल 13 कुत्तों को पकड़ा है। नगर निगम के पास अब कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग कैचिंग वाहन भी उपलब्ध हो गया। इन पकड़े गए कुत्तों को सुरक्षित जगहों पर रखने के लिए श्याम चक भगार पर डॉग फीडिंग जोन बनाया जा रहा है ताकि पकड़े गए कुत्तों को ठीक ढंग से रखा जा सके। हाल में नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने नगर विकास और आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक उमाकांत पांडे को पत्र प्रेषित कर पकड़े गए कुत्तों के बारे में जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.