गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद। फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने आवारा कुत्तों की समस्या से निजात पाने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की है। उनका कहना है कि यह समस्या केवल राजनगर एक्सटेंशन या गाजियाबाद की नहीं हैं बल्कि पूरे देश में गेटेड सोसाइटी में निवास करने वाले करोड़ों परिवारों की सुरक्षा से जुड़ी है। राजकुमार ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार को एनीमल वेलफेयर बोर्ड के नियमों में संशोधन करना होगा, ताकि गेटेड सोसाइटी से आवारा कुत्तों को डॉग शेल्टर में भेजा जा सके। इसके लिए आंदोलन की आवश्यकता है और आंदोलन के लिए लोगों को एकजुट होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.