उन्नाव, फरवरी 2 -- गंजमुरादाबाद। कस्बा व आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हालत इतने भयावह हो चुके हैं कि प्रतिदिन औसतन 20 लोग कुत्ते और बंदर के काटने से जख्मी होकर सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके न तो इनके संरक्षण और नियंत्रण की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई दे रही है, न ही आमजन की सुरक्षा को लेकर कोई प्रभावी प्रशासनिक पहल हो रही है। सरकारी अस्पताल के आंकड़े इस स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट करते हैं। 27 जनवरी को 35 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, 28 जनवरी को 23, 29 जनवरी को 11, 30 जनवरी को 17 और 31 जनवरी को 24 लोगों को कुत्ते व बंदर के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ा। सोमवार दोपहर तक 27 मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा चुका था। महज छह कार्य दिवस में कुल 137 लोग इस समस्या से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.