मैनपुरी, फरवरी 13 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम चढ़रउआ में आवारा कुतों ने हमला कर 40 भेड़ों को मार डाला। तीन भेड़ें गंभीर रूप से घायल हुई हैं। भेड़ों को मरा देख किसान परिवार में कोहराम मच गया। आवारा कुत्तों ने किसान परिवार की आजीविका पर हमला किया और खत्म कर दिया। सूचना पाकर लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की है। ग्राम चढ़रउआ निवासी किसान अजीत भेड़ पालन करके अपना जीवन यापन करते हैं। बीते रात उनकी 40 भेड़ों को आवारा कुत्तों ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय आवारा कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक अधिकांश भेड़ों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सुबह राजस्व विभाग के लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद उन्हें द...