मेरठ, नवम्बर 26 -- हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव सराय खादर में आवारा कुत्तों ने नील गाय को हमला कर घायल कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मंगलवार सुबह सराय खादर गांव के समीप आवारा कुत्तों ने वन्य जीव नीलगाय को अपना शिकार बनाने के उद्देश्य से हमला कर दिया। घंटे तक दौड़ने के बाद भी कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसे जख्मी कर दिया। वह गांव के पास पहुंची तो युवाओं ने जैसे-तैसे कुत्तों के हमले से उसे बचाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय को रेस्क्यू सेंटर लाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई और नील गाय का रेस्क्यू कर लाया गया। उपचार किया गया। इसके बाद उसे जंगलों में छोड़ा...