बांदा, जुलाई 24 -- बांदा। संवाददाता गिरवां क्षेत्र में बुधवार सुबह दुकान से बिस्किट लेकर घर लौट रहे चार साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मासूम चार बहनों में एकलौता था। पतरहा गांव निवासी पंकज कुशवाहा का चार साल का बेटा कृष्णकांत उर्फ कृष्णा सुबह करीब नौ बजे घर से दौ सौ मीटर दूर किराने की दुकान से बिस्किट लेकर लौट रहा था। रास्ते में उसे आवारा कुत्तों ने घेर लिया। हमलावर कुत्ते उसका पैर पकड़कर घसीटते हुए सूनसान जगह पर ले गए। कृष्णा के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोस की एक महिला पहुंची तो देखा की पांच-छह कुत्ते उसे घेरकर नोच रहे हैं। महिला ने पत्थर मार कुत्तों को भगाया और परिजनों को सूचना दी। दौड़ते-भागते परिजन पहुंचे तो उसकी सांसें टूट चुकी थीं। चार बेटियों में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.