लखीमपुरखीरी, फरवरी 15 -- खीरी के गंगाबेहड़ गांव में शनिवार को आवारा कुत्तों ने रास्ते पर जा रहे छह वर्षीय बच्चे को घेरकर नोच डाला। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। घायल बच्चे को निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मझगईं थाने के गंगाबेहड़ निवासी प्रेमपाल का छह वर्षीय बेटा आदित्य शनिवार दोपहर गांव के ही विजयपाल के घर के पास से गुजर रहा था। तभी वहां घूम रहे पांच-छह आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। हमले से जमीन पर गिरे बच्चे के पैरों, जांघ और पेट में कुत्तों ने कई जगह काट लिया। इससे वह काफी घायल हो गया। बच्चे के रोने-चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसे छुड़ाया। घरवाले उसे निघासन सीएचसी ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस...