अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। जीव दया फाउंडेशन ने आवारा कुत्तों को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं के विरोध और उनके अधिकारों के समर्थन में रविवार को घंटाघर तिराहा पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने काले कपड़े पहनकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। समाज में बेजुबान पशुओं के हितों, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए अपनी आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन का ध्यान इस विषय की ओर आकृष्ट किया। कुत्तों को शेल्टर होम में बंद किए जाने का विरोध किया गया। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जो आदेश पारित किया गया है कि सभी स्कूलों से हॉस्पिटल से ऑफिस से कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में डाल दिया जाए। इस निर्णय का विरोध किया गया। प्रदर्शन में कल्पना वार्ष्णेय, गीता मित्तल, केएम शर्मा, विजय आनंद, सुधा स...