गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। आवारा कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने सूबे से सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। पशुपालन विभाग ने जनपदीय पशु चिकित्सालयों (सदर) में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। यह कार्रवाई नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के पत्र के संदर्भ में की गई है, जिसमें उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में सु-मोटो रिट पिटीशन (सिविल) संख्या 5/2025 'सिटी हाउंडेड बाय स्ट्रे, किड्स पे प्राइस बनाम अन्य' में पारित आदेशों का उल्लेख किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2025 और 7 नवंबर 2025 को पारित आदेशों में आवारा कुत्तों से संबंधित मामलों में प्रभावी निगरानी और समन्वय के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.