आगरा, जनवरी 8 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनपद में कुत्तों का रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने के लिए प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग भूमि की तलाश कर रहा है। इस भूमि पर दो मंजिला एबीसी सेंटर स्थापित किया जाएगा। प्रभारी सीवीओ ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर के लिए भूमि की तलाश तेजी से की जा रही है। सोरों के गांव पचलाना में रेस्क्यू का निर्माण हो सकता है। जिसका संचालन नगर निकाय के द्वारा किया जाएगा। इस सेंटर में चिकित्सक व कर्मचारियों की तैनाती अलग से होगी। सीवीओ डा. महेंद्र वर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा रेस्क्यू सेंटर के लिए भूमि चिन्हित होने के बाद इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से सेंटर के लिए धनराशि आवंटित होने के बाद इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। इसमें कुत्तों के उपचार व उनके रखने की व्यवस्था होगी। रेस्क्यू सेंटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.