लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत मसमानो गांव निवासी गणेश साहू के पांच वर्षीय पुत्र अपनी मां के पीछे-पीछे घर से निकला ही था कि अचानक पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को अपना शिकार बना डाला। जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। अपने मासूम को बचाने के लिए उसकी मां ने अपनी जान पर खेल कर किसी प्रकार बच्चे को कुत्तों के झुंड से अलग किया। मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्चे को उसके पिता तुरंत सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। अस्पताल में रैबीज का टीका उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में परिजन काफी परेशान थे। घटना की सूचना पर जय श्रीराम समिति के अधिकारियों ने सदर अस्पताल में पहुंचकर उचित उपचार में मदद की। समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो ने कहा कि गंभीर अवस्था में भी कुत्ते के काटने पर रैबीज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.