बुलंदशहर, जनवरी 29 -- नगर क्षेत्र में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नीलगाय अपनी जान बचाने के प्रयास में नगर स्थित गढ़ रोड स्टेट हाईवे के किनारे बने रजवाहे में जा गिरी। गनीमत यह रही कि रजवाहे में पानी नहीं था, जिससे नीलगाय की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने रजवाहे में घायल अवस्था में पड़ी नीलगाय को देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान कुत्तों का झुंड नीलगाय पर हमला करता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत कर कुत्तों को वहां से भगाया और नीलगाय को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद टीम ने घायल नीलगाय को सुरक्षित रूप से रजवाहे से बाहर निकाला। इसके...