वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यंग इंडियंस के स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप और रोड सेफ्टी वर्टिकल के सदस्यों ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के गले में कॉलर (चमकीले पट्टे) बांधे। गांधी नगर, पटेल नगर, सुन्दरपुर और मढ़ौली में 200 से ज्यादा कुत्तों के गले में पट्टे बांधे गए। यंग इंडियंस के अध्यक्ष धवल प्रकाश ने कहा कि रात में अक्सर वाहनों की चपेट में आकर कुत्तों की जान चली जाती है। इस कारण गंभीर हादसे भी होते हैं। इस मुहिम में सुरभि दास, बलप्रीत कौर, अंकित अग्रवाल, तुषार आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.