नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देशभर में लगातार आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 'इससे विदेशों में देश की छवि खराब हो रही है।' शीर्ष अदालत ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए जारी आदेश के पालन में हलफनामा दाखिल नहीं करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कड़ी फटकार लगाई है। जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की विशेष पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होकर यह बताने के लिए कहा कि 22 अगस्त के अदालत के आदेश पालन में हलफनामा क्यों नहीं दाखिल किया गया? पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को छोड़कर अन्य किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.