मुरादाबाद, जनवरी 20 -- यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां डिलारी थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा में सोमवार देर शाम कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। घटना के समय बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी कुत्तों का झुंड उसे घसीटकर तालाब के पास ले गया। जब तक परिजन पहुंचे, कुत्तों ने बच्ची का पैर नोच कर खा गए थे। गांव निवासी नौशाद की चार साल की बेटी मुरसद उर्फ लड्डू सोमवार शाम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। अन्य बच्चे भाग गए, लेकिन मासूम मुरसद कुत्तों के चंगुल में फंस गई। कुत्ते उसे तालाब की ओर खींच ले गए। परिजनों ने तलाश करते तालाब की ओर पहुंचे तो देखा कि चार-पांच कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। एसओ डिलारी कृष्ण कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.