शामली, दिसम्बर 23 -- एलम नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने नागरिकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। कुत्तों के झुंडों ने गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर डेरा जमा रखा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन हो रही कुत्ता काटने की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में आवारा कुत्तों ने एक किशोर सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को परिजनों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। पहली घटना में कस्बा निवासी 12 वर्षीय अबू अजर पुत्र समीर घर के बाहर गली में खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े आए और कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई। दूसरी घटना में 19 वर्षीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.