उरई, फरवरी 21 -- उरई। संवाददाता शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने रात के समय एक पशुपालक की आठ बकरियों पर हमला कर उन्हें नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में निवासी छोटे मंसूरी अपने घर के पास बकरियां बांधकर रखे थे। शुक्रवार देर रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और बकरियों पर हमला कर दिया। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक कुत्ते आठ बकरियों को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छोटे मंसूरी ने बत...