उरई, फरवरी 21 -- उरई। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नया पाठकपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी में आवारा कुत्तों के झुंड ने रात में एक पशुपालक की आठ बकरियों पर हमला कर उन्हें नोच-नोचकर मार डाला। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों में आक्रोश है। उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी छोटे मंसूरी अपने घर के पास बकरियां बांधकर रखे थे। शुक्रवार देर रात अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और बकरियों पर हमला कर दिया। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक कुत्ते आठ बकरियों को गंभीर रूप से घायल कर चुके थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित छोटे मंसूरी ने बताया कि बकरियां ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.