विभूतिपुर (समस्तीपुर), मई 12 -- बिहार के समस्तीपुर में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। जिले के विभूतिपुर प्रखंड की भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड 13 में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे अनीश कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी अनीश को लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। कुत्ते के हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम बच्चा मां के साथ घर से निकला था। मां के आगे बढ़ जाने पर कुत्तों ने घर के सामने ही अनीश को घेर लिया और उसपर हमला कर दिया। कुत्ते उसे घसीटकर मक्का के खेत में ले जाने लगे। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां पीछे लौटी। इसी बीच वहां काम कर रहे किसानों के शोर मचाने पर उसकी जान बचायी जा सकी। कुत्तों ने उसे बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.