अमरोहा, फरवरी 5 -- शहर में आवारा कुत्तों के साथ ही बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कुत्ते जहां रास्ता चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं, वहीं बंदर भी हिंसक हो रहे हैं। शहर सीएचसी में बंदरों और कुत्तों के काटने के पीड़ित रोजाना 30 से 40 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर एप्पल क्लब फाउंडेशन पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे। ईओ डॉ.बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर कुत्तों और बंदरों के आतंक से आम लोगों को निजात दिलाने की मांग की। फाउंडेशन पदाधिकारी कमर नकवी ने कहा कि शहर में हिंसक कुत्तों और बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं और बच्चे इनके निशाने पर हैं। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने कहा कि शहर में पहले भी अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़कर उनकी ...