कन्नौज, नवम्बर 23 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर किसनपुर मोड़ के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अचानक सड़क पर आए आवारा कुत्ते से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर चौकी अंतर्गत मवई सरसई निवासी शिवम कुमार 25 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। किसनपुर मोड़ के पास अचानक कुत्ता सामने आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी तालग्राम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.