संवाददाता, जून 24 -- यूपी के शामली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आवारा कुत्ते के काटने के लगभग एक महीने बाद रेबीज से एक दुकानदार की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कांधला सीएचसी में रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए थे लेकिन पांच दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के रेफर करने पर उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। 55 वर्षीय राजीव नगर के बुढ़ाना तिराहा पर टी स्टाल चलाते थे। परिजनों के मुताबिक 18 मई की रात वह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में आवारा कुत्ते ने राजीव के चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया था। राजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए थे। करीब पांच दिन पहले अचानक राजीव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.