साहिबगंज, मई 23 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही में गुरुवार को आवारा कुत्ते ने एक बच्चा को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। परिजनों ने घायल बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चा मदनशाही के रहने वाले मो. शाहिद का पुत्र सदाकत अंसारी (8) है। परिजन ने बताया कि गांव में एक पागल कुत्ता आतंक मचा रखा है। हर जाने वाले राहगीर पर हमला कर रहा है। बच्चा घर के पास ही बैठा था। कि अचानक आकर हमला कर दिया है। इसमे बच्चा के गाल व होठ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वही बच्चा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...