शामली, जनवरी 15 -- घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम बालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें बालक का चेहरा जख्मी हो गया। घायला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को गांव खुरगान निवासी कामिल का दो वर्षीय पुत्र इस्माइल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने बालक के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें बालक का चेहरा बुरी तरह घायल हो गया। बालक की चींख-पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद बालक की जान बचाई गई। बाद में परिजन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बालक के चेहरे पर टांके लगाने के साथ ही उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। दूसरी ओर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड मंडरा रहे हैं, जो आए दिन किसी न किसी व्यक्ति अथवा बच्चों पर हमला कर घायल कर देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.