रुडकी, फरवरी 2 -- शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर अंबर तालाब में एक व्यक्ति पर अचानक लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों हाथ व पांव पर काट लिया। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तालाब निवासी 50 वर्षीय नासिर सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर से किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकले थे। इसी दौरान गली में घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने नासिर के दोनों हाथों और एक पांव में काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल नासिर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने नासिर का ...