सहरसा, दिसम्बर 16 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को आवारा कुत्ता ने तीन चार लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है।घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार शाहपुर बाजार निवासी चन्द्रदेव साह सोमवार को घर के समीप शौच कर जैसे उठा कि पीछे से आकर एक आवारा कुत्ता उसके बायें हाथ के दो अंगुली में काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।वहीं भागने के दौरान निजी शिक्षक संजय यादव सहित एक बच्चे को भी काट लिया।जिसके बाद आनन फानन में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी सोनवर्षा राज लाया गया।जहाँ इलाज कर सूई लगाया गया।जबकि चन्द्रदेव साह के हाथों से खून बंद नहीं होने व स्थिति चिंताजनक देख उसे समुचित इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। एक साथ कई व्यक्ति को काट कर जख्मी करने की खबर के बाद लोगों में दहश...