बागपत, जून 27 -- बड़ौत। गुरुवार की सुबह बड़ौत में मीरापुर रजवाहे की पटरी पर आवारा सांडों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक सांड ने जैन साध्वियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक साध्वी गम्भीर रुप से घायल हो गई। उन्हें रेहड़े में लिटाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बताया गया कि एक माह से बड़ौत शहर में जैन श्वेतांबर साध्वियां पधारी हुई है। पहले ये जैन स्थानक शहर में विराजमान थी और उसके बाद अब ये जैन स्थानक मंडी में विराजमान हैं। गुरुवार की सुबह करीब 5:45 बजे दो साध्वियां उर्मिला महाराज और एक अन्य साध्वी महाराज जनता वैदिक कॉलेज की तरफ से मीरापुर रजवाहे की पटरी से होते हुए वापस जैन स्थानक मंडी जा रही थी। पटरी पर सेंट्रल बैंक के पास आवारा सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक एक सांड ने साध्वियों पर हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.