बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सड़कों, स्कूलों और संस्थागत क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी पर गंभीर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट कहा है कि यह महज कुत्तों के काटने का मुद्दा नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल है। सात नवंबर को दिए गए आदेश के बाद यह अपेक्षा थी कि राज्यों और स्थानीय निकायों में ठोस कदम दिखेंगे। मगर जमीनी हालात अब भी सवाल खड़े कर रहे हैं। 'हिन्दुस्तान पड़ताल' में सामने आया कि आवारा कुत्तों का संकट बरकरार है। शिकारपुर तिराहे पर बनेगा एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बुलंदशहर। नगर पालिका की हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में कुत्तों के बध्याकरण का प्रस्ताव पास हुआ है। बताते चलें कि नगर पालिका की ओर से पूर्व में कुत्तों को पकड़कर बध्याकरण किया था, लेकिन वह नाकाफी रहा, अब एक बार फिर से एक हजार कुत्तों का बध...