बिजनौर, जनवरी 15 -- बिजनौर। गांव झाड़पुरा के जंगल में खेत पर काम कर रही वृद्ध महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को कई जगह नोंचकर घायल कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे किसान मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गुरुवार शाम सलावत नगर ग्राम पंचायत के गांव झाड़पुरा निवासी मुखराम सिंह की पत्नी मुन्नी (65 साल) खेत में चारा एकत्र कर रही थी। इसी दौरान वहां आए कुत्तों के झुंड ने वृद्धा पर हमला कर दिया। कुत्तों ने घेरकर महिला को नोंचना शुरू कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्तों भगाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.