बिजनौर, फरवरी 7 -- नगर में इन दिनों गली-मोहल्लों और स्कूलों के पास बड़ी संख्या में कुत्तों का आतंक है। जिससे स्थानीय निवासियों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास कुत्तों के झुंड ने छात्राओं पर हमला किया। इस दौरान दहशत में आई एक छात्रा पेड़ से टकराकर घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ दिन पहले भी कुत्तों ने एक मासूम बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया था। लोगों ने बताया कि जैन स्ट्रीट, जुमेरात का बाजार, एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज, मोहल्ला सादात, मालियान और हाजी वाली मस्जिद के बाहर दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते मौजूद रहते हैं। इन इलाकों से गुजरने वाले छात्रों और छोटे बच्चों को विशेष रूप से कठिनाई होती है। स्थानीय निवासी संजय वर्मा ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.